ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रेलवे फाटक के पुनर्निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने मतदान बहिष्कार का ऐलान किया

लोकसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान शनिवार को हो गया है। इसके बाद अब कई जगहों पर लोगों ने चुनाव का बहिष्कार करना शुरू कर दिया है। ऐसा ही मामला रविवार को घोसी लोकसभा के पिपरीडीह क्षेत्र में देखने को मिला। यहां पर रेलवे फाटक के पुनर्निर्माण को लेकर कई ग्रामसभा के लोग एकत्र होकर पंचायत की। फिर चुनाव बहिष्कार का विरोध शुरू कर दिया है। उनकी मांग है कि जब तक पूरी नहीं हो जाती है तो वह वोट नहीं डालेंगे।

ग्रामीण अजय सिंह ने बताया कि यहां अंग्रेजी हुकूमत ने वर्ष 1885 में रेलवे स्टेशन और फाटक का निर्माण कराया था। दो साल पहले रेलवे ने इसे बंद कर दिया। इसकी वजह से ग्रामीणों को तकरीबन पांच किलोमीटर की दूरी तय कर घूम कर बाजार में जाना पड़ता है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इस समस्या को लेकर रेल मंत्रालय, मुख्यमंत्री कार्यालय और डीआरएम के यहां पत्राचार किया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

इधर रेलवे डीआरएम ने मामले को वरिष्ठ इंजीनियर स्तर का बताते हुए ठंडे बस्ते में डाल दिया। अब जब लोकसभा चुनाव का ऐलान हो गया तो लोगों ने भी रेलवे फाटक के पुनर्निर्माण की मांग को तेज कर दी है। लोगों के हाथों में बैनर-पोस्टर थे, जिसमें बड़े-बड़े अक्षरों में नेताओं का प्रवेश वर्जित लिखा हुआ है। पोस्ट पर साफ लिखा हुआ है की फाटक नहीं तो वोट नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *