ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त 2901 आयुष चिकित्सकों तथा 219 सहायक अभियंताओं को नियुक्ति पत्र सौंपा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को नवनियुक्त आयुष चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र दिया। सीएम नीतीश ने आज अनीता कुमारी, अफसाना बेगम, यशवंत कुमार, श्वेता रंजन, हरिशंकर चौबे, डॉ भारती कुमारी, उदय कुमार मिश्रा, बबीता कुमारी, संगीता कुमारी, प्रवीण कुमार, स्मृता श्री, अब्दुल कलाम, बुशरा हयात और राहत जहां को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

मुख्यमंत्री ने नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत सहायक अभियंता नीरज कुमार, अमित कुमार, निवेदिता भारती, संगीता रानी सिन्हा एवं विकास कुमार गुप्ता को भी सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तथा नगर एवं आवास विभाग के मंत्री सम्राट चौधरी और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भी नवनियुक्त आयुष चिकित्सकों एवं सहायक अभियंताओं को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किया। स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत 2901 नवनियुक्त आयुष चिकित्सकों तथा नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत 219 सहायक अभियंताओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *