ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

लोस चुनाव के लिए डीएम ने किया कार्मिकों का प्रथम रेन्डामाइजेशन

लोकसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी चमोली हिमांशु खुराना की अध्यक्षता में मंगलवार को एनआईसी कक्ष में पोलिंग कार्मिकों का पहले चरण का रेंडमाइजेशन किया गया। सॉफ्टवेयर रेंडमाइजेशन प्रक्रिया में शामिल 3644 कार्मिकों में से 3429 कार्मिकों का चयन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया कि रेंडमाइजेशन से चयनित पोलिंग कार्मिकों को शीघ्र निर्वाचन संबधी प्रशिक्षण दिया जाए।

लोकसभा चुनाव के लिए जनपद की तीनों विधानसभा में कुल 592 मतदेय स्थल बनाए गए है। जिसमें बदरीनाथ विधानसभा में 210, कर्णप्रयाग विधानसभा में 179 और थराली विधानसभा में 203 मतदेय स्थल शामिल है। इन सभी मतदेय स्थलों के लिए पोलिंग कार्मिकों का पहले चरण का रेंडमाइजेशन से चयन किया गया है। पोलिंग कार्मिकों को प्रशिक्षण के लिए जल्द ही आदेश जारी किए जाएंगे।

इस दौरान नोडल अधिकारी कार्मिक अभिनव शाह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश, परियोजना निदेशक आनंद सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी कुलदीप गैरोला, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अंकुश पांडेय एवं हेमंत मौर्य, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी सती आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *