ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सीईओ द्वारा 20 दिनों के लिए शिक्षकों की ट्रांसफर करने को लेकर डोगरा क्रांति दल ने पुतला जलाकर किया प्रदर्शन

डोगरा क्रांति दल संस्था के कार्यकर्ताओं ने पूर्व पार्षद समनीक भसीन की अध्यक्षता मंे सीईओ उधमपुर का पुतला जलाकर जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर पूर्व पार्षद समनीक भसीन का कहना था कि सीईओ उधमपुर द्वारा मनमाने ढंग से कार्य किया जा रहा है तथा 20 दिनों के लिए शिक्षकों की ट्रांसफरें की जा रही हैं। उनका कहना था कि उनके जीवन में पहली बार ऐसा मामला देखने को मिला है जो कि सीईओ द्वारा 20-20 दिनों के लिए शिक्षकों की ट्रांसफरंे की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों का भविष्य दांव पर लग गया है।

उन्होंने उपराज्यपाल प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द इस तरह के सीईओ को यहां से ट्रांसफर किया जाए ताकि बच्चों का भविष्य दांव पर न लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *