ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

वरमीन, लाड, मानी गांव वासियों का प्रतिनिधिमंडल नेंका प्रधान के नेतृत्व में अतिरिक्त जिलाधीश से मिला, रखी समस्या

वरमीन, लाड,मानी गांवों के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल नेशनल कांफ्रैंस के जिला प्रधान सुनील वर्मा के नेतृत्व मंे अतिरिक्त जिलाधीश से मिला तथा उन्हें पेश आ रही परेशानी से अवगत कराया।

उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र में मैटाडोर सेवा नहीं थी, इसके लिए एआरटीओ ने कहा कि उनके क्षेत्र में जाने के लिए कोई तैयार नहीं है। वहीं स्थानीय व्यक्ति जगदीश सिंह द्वारा नई मैटाडोर लोगांे की सुविधा के लिए खरीदी गई परंतु उन्हें मैटाडोर स्टैंड पर मैटाडोर लगाने के लिए यूनियन द्वारा आनाकानी की गई।

अतिरिक्त जिलाधीश ने एआरटीओ से इस संबंध मंे उचित कार्रवाई करने तथा मैटाडोर के लिए उचित जगह उपलब्ध कराने के लिए कहा, जिसके लिए आए लोगों ने सुनील वर्मा व अतिरिक्त जिलाधीश का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *