ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ईडी का तमिलनाडु में रेत खनन मामले में 10 ठिकानों पर छापा

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तमिलनाडु में कथित अवैध रेत खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में 10 ठिकानों पर छापेमारी की है।

आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को दी जानकारी में बताया कि यह कार्रवाई ‘लॉटरी किंग’ सैंटियागो मार्टिन के दामाद आधव अर्जुन के परिसरों के अलावा चेन्नई और कोयंबटूर में कुछ अन्य लोगों के कई ठिकानों पर भी चल रही है।

उल्लेखनीय है कि ईडी ने मार्टिन के खिलाफ एक अन्य मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच की है, जो सिक्किम सरकार की लॉटरी की बिक्री से संबंधित कथित अपराधों के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के मामलों से संबंधित है। केंद्रीय जांच एजेंसी धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत इसकी जांच कर रही है। लॉटरी किंग के नाम से मशहूर मार्टिन और उनकी कंपनी फ्यूचर गेमिंग सॉल्यूशंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के बारे में कहा जाता है कि वे सिक्किम लॉटरी के मास्टर डिस्ट्रीब्यूटर थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *