ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्यमंत्री ने दी यमुनानगर जिले की 66 करोड़ की 20 परियोजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुवार को प्रदेश में करीब 4200 करोड़ रुपये से अधिक ऑनलाइन परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इन योजनाओं में जिला यमुनानगर की चारों विधानसभाओं के लिए करीब साढ़े 66 करोड़ रुपये की 20 परियोजनाएं शामिल हैं।

जिला लघु सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री कंवर पाल मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ सिटी यमुनानगर के भाजपा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, पूर्व विधायक बलवंत सिंह सहित जिले के उच्च अधिकारी भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुवार को पंचकुला में आयोजित कार्यक्रम में ऑनलाइन के माध्यम से प्रदेश की लगभग 4200 करोड़ रुपये की स अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इनमें जिला यमुनानगर की चारों विधानसभाओं के लिए करीब साढ़े 66 करोड़ रुपये की 20 परियोजनाएं शामिल हैं। जिला सचिवालय के सभागार में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लगभग 29 करोड़ 53 लाख रुपये की लागत से जिले की 18 परियोजनाओं का उद्घाटन किया व 37 करोड़ 3 लाख 10 हजार रुपये की दो परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

इस मौके पर स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहा कि आज मुख्यमंत्री ने प्रदेश को दी गई सौगात से जनता को बहुत बड़ा लाभ होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की अमृत सरोवर योजना के तहत प्रदेशभर के लगभग 14 हजार तालाबों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। जिसमें अभी 1700 तालाबों का सुधार कर फिर से उनको उपयोग में लाया जा रहा है। इन तालाबों के उपयोग से बढ़ते भू जल की समस्या से भी निपटा जाएगा और इन तालाबों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इन तालाबों के आसपास पार्क आदि बनाए जाएंगे। जिससे लोगों को लाभ मिलेगा।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने 600 करोड़ रुपये की हैप्पी योजना के तहत एक लाख रुपये से कम आय वाले परिवार के एक व्यक्ति के लिए एक हजार किलोमीटर मुफ्त यात्रा की भी सौगात प्रदेशवासियों को दी है। यमुनानगर जिले की चार विधानसभाओं की परियोजनाओं के लिए स्कूल मंत्री ने मुख्यमंत्री का जनता की और से धन्यवाद भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *