ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मोटो क्रॉस चैलेंज प्रतियोगिता नौ मार्च को: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया पोस्टर लांच

राजधानी जयपुर के पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में मोटो क्रॉस चैलेंज की ओर से बाइक राइडिंग प्रतियोगिता करवाई जा रही है। कार्यक्रम में प्रदेश भर के बाइक राइडर हिस्सा लेंगे। इस प्रतियोगिता का पोस्टर राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की ओर से लांच किया गया है। इस दौरान कार्यक्रम के आयोजक कांवी, ताहिर, सोनल जांगिड़, सुरेश जांगिड़ ,राम सिंह और मनीष आंचलिया मौजूद रहे। इस प्रतियोगिता को लेकर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अग्रिम शुभकामनाएं भी दी है।

कार्यक्रम आयोजक कांवी, ताहिर, सोनल जांगिड़, सुरेश जांगिड़ ने बताया कि यह मोटो क्रॉस जयपुर के पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में आयोजन किया जाएगा। जिसमें बाइक राइडर प्रतियोगिता में एक लाख तक का विजेताओं को नगद इनाम दिया जाएगा। यह कार्यक्रम हर साल की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से किया जा रहा है। बाइकर्स का हौसला बढ़ाने के लिए आयोजित किया जाता है, जिसमें सड़क सुरक्षा के नियमों को ध्यान में रखते हुए प्रतियोगिता की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *