ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कभी खुद बेरोजगार थे शाहरुख, अब दे रहे दो अन्य को रोजगार

कहते हैं कि इंसान के दिन बदलते देर नहीं लगती। शाजापुर जिले के शाहरूख पर यह बात शब्दश: लागू होती है। शुजालपुर तहसील के उगली गांव के शाहरुख खान 10वीं तक पढ़े हैं। बेरोजगारी से परेशान शाहरूख मन में खुद का व्यवसाय स्थापित करने का सपना लिये जी रहे थे। लेकिन पैसों की तंगी से शाहरुख का अधूरा सपना पूरा होने के आसार नहीं दिखाई दे रहे थे। उनका नसीब पलटा और चन्द ही दिनों में कुछ ऐसा हुआ कि बेरोजगार शाहरुख उद्यमी बन गये। अब तो उन्होंने अपनी यूनिट में दो अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध करा दिया है।

जनसम्पर्क अधिकारी घनश्याम सिरसाम ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि खुद का व्यवसाय तैयार करने के लिए यहां-वहां भटक रहे शाहरुख को जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, शाजापुर से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की जानकारी मिली। बस फिर क्या था, शाहरुख ने अपना प्रोजेक्ट तैयार कर लोकल बैंक में जमा करा दिया। चन्द ही दिनों में उसको तीन लाख रुपये का स्वरोजगार ऋण मिल गया। इस राशि से शाहरुख ने सेन्टिंग एवं मिक्सर मशीन कार्य व्यवसाय शुरू कर दिया। इससे शाहरुख को खुद को तो रोजगार मिला ही, काम बढ़ने पर उसने दो अन्य जरूरतमंद लोगों को रोजगार पर रख लिया है। अब शाहरुख महीने के 15-20 हजार रुपये कमा रहे हैं। शाहरुख अपनी जिंदगी में पूरी तरह बदलाव लाने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ह्रदय से आभार मानते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *