ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गुजरात जायंट्स की डब्ल्यूपीएल टीम से मिलने के बाद खुश हैं पैरा-क्रिकेटर आमिर हुसैन लोन

विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल), जो अपने दूसरे सीज़न में है, किसी उत्सव से कम नहीं है। इसमें भाग लेने वाली टीमों में अदाणी स्पोर्ट्सलाइन के स्वामित्व वाली गुजरात जायंट्स भी शामिल है। लीग के बेंगलुरु लेग में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुए मैच के दौरान पैरा क्रिकेटर आमिर हुसैन लोन इसके विशेष अतिथि थे।

जम्मू-कश्मीर टीम के कप्तान पैरा-क्रिकेटर आमिर को अदाणी ग्रुप का सपोर्ट प्राप्त है। वह गुजरात जायंट्स की टीम से मिलने और प्रतिष्ठित एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में उनका मैच देखने के लिए बेंगलुरु में थे।

उत्साहित आमिर ने कहा, “यह पहली बार है जब मैं चिन्नास्वामी स्टेडियम का दौरा कर रहा हूं और मैं बहुत खुश हूं कि गुजरात जायंट्स ने मुझे आमंत्रित किया। इस टीम में अच्छी खिलाड़ी हैं।”

विराट कोहली को अपना आदर्श मानने वाले 34 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि वह टीम की खिलाड़ियों से मिलकर खुश हैं। उन्होंने कहा, ”तरन्नुम पठान मेरी पसंदीदा हैं। उनके साथ क्रिकेट पर बात करके अच्छा लगा।”

उन्होंने कहा कि यह दौरा उनकी सबसे यादगार पलों में से एक रहेगा और उन्होंने साथ ही कहा कि डब्ल्यूपीएल उभरते क्रिकेटरों के लिए एक बेहतरीन मंच है।

खुद को मिले सपोर्ट के बारे में आमिर ने कहा, “मैं अदाणी समूह और डॉ. प्रीति अदाणी को धन्यवाद देना चाहता हूं। वे मेरे करियर के बहुत कठिन समय में मेरे साथ खड़े रहे और मैं उनकी मदद के लिए बहुत आभारी हूं।”

गुजरात जायंट्स की मेंटर मिताली राज ने कहा, “आमिर का हमसे मिलना अच्छा लगा। उनकी कहानी प्रेरणा का बहुत बड़ा स्रोत है। टीम के लिए उनसे बातचीत करना काफी यादगार रहा। मुझे खुशी है कि अदाणी समूह उनका सपोर्ट कर रहा है क्योंकि ऐसी पहल और इरादा उत्साहजनक है। मैं उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देती हूं और आशा करती हूं कि वह आगे बढ़कर नेतृत्व करते रहेंगे।”

अदाणी स्पोर्ट्सलाइन के सीबीओ संजय अडेसरा ने कहा, “आमिर की कहानी ने हम सभी के दिलों को छू लिया और गुजरात जायंट्स को खुशी है कि हम उन्हें डब्ल्यूपीएल के उत्सव शामिल कर सके। उनकी कहानी सुनना हम सभी के लिए एक भावनात्मक क्षण था। आमिर को हमारा पूरा समर्थन है और हमें उम्मीद है कि हम उन्हें और अधिक सफलताएँ हासिल करते हुए देखेंगे।

गुजरात जायंट्स ने बेंगलुरु में अपने सभी मैच समाप्त कर लिए हैं और अब वह नई दिल्ली में अपना बेस बनाएंगे, जहां टूर्नामेंट का दूसरा भाग अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलियाई बेथ मूनी की कप्तानी में टीम 6 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से भिड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *