ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

होम डेब्यू से पहले दिल्ली कैपिटल्स का हुआ भव्य स्वागत

दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम का राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने पर टीम के आधिकारिक फैन क्लब, डीसी टोली द्वारा भव्य स्वागत किया गया। 2023 में महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के अस्तित्व में आने के बाद डीसी पहली बार अपने घरेलू मैदान पर खेलेगी।

लीग का पहला भाग बेंगलुरु में आयोजित किया गया था। डब्ल्यूपीएल का दिल्ली चरण मंगलवार से अरुण जेटली स्टेडियम में शुरू होगा। मेग लैनिंग की अगुवाई वाली घरेलू टीम दिल्ली कैपिटल्स आज शाम अपने घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम में अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी।

टूर्नामेंट के उद्घाटन संस्करण में फाइनल में पहुंचने वाली कैपिटल्स वर्तमान में चार मैचों में तीन जीत के बाद छह अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *