ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पति,सास और देवर पर दहेज एक्ट का प्रकरण दर्ज

तलेन थाना क्षेत्र के ग्राम सूखाबमोरा में रहने वाली 23 वर्षीय महिला ने पति, सास और देवर पर दहेज की मांग को लेकर मानसिक व शारीरिक रुप से प्रताड़ित कर परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रविवार को आरोपितों के खिलाफ दहेज एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

पुलिस के अनुसार ग्राम सूखाबमोरा निवासी 23 वर्षीय बवीताबाई चैरसिया ने बताया कि पति जगदीश पुत्र रामसिंह चैरसिया, सास ममताबाई और देवर महेश चैरसिया दहेज की मांग को लेकर मानसिक रुप से प्रताड़ित कर रहे है, विरोध करने पर आए दिन मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देते है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 498ए, 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *