ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अमृत उद्यान में ‘पर्पल फेस्ट’ का आयोजन, राष्ट्रपति करेंगी उद्घाटन

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय 26 फरवरी को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान में एक मनोरंजक दिनभर चलने वाले ‘पर्पल फेस्ट’ आयोजित कर रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर्पल फेस्ट कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगी। इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री उपस्थित रहेंगे।

मंत्रालय के अनुसार 10 हजार से अधिक दिव्यांगजन भी अपने अनुरक्षकों के साथ यहां जुटेंगे। इस उत्सव के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शारीरिक विकलांगता संस्थान नोडल एजेंसी है। फेस्ट में विकलांगता अधिकारों के क्षेत्र में काम करने वाले संगठनों के पूरी तरह से समावेशी और इंटरेक्टिव स्टॉल होंगे। ‘पर्पल फेस्ट’ की प्रमुख गतिविधियाँ अमृत उद्यान यात्रा, अपनी विकलांगताओं को जानें, पर्पल कैफे, पर्पल कैलीडोस्कोप, पर्पल लाइव एक्सपीरियंस ज़ोन, पर्पल स्पोर्ट्स आदि होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *