ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

किरण राव से तलाक पर 3 साल बाद पहली बार बोले आमिर खान

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक्टिंग के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी भी चर्चा में रहती है। रीना दत्ता के साथ तलाक लेने के बाद आमिर खान ने किरण राव से दूसरी शादी की। 2005 से साथ रह रहे इस कपल ने 2021 में अचानक अलग होने का फैसला लिया था। अब तलाक के 3 साल बाद आमिर ने पहली बार इस पर टिप्पणी की है।

मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में आमिर ने बताया कि तलाक के बाद उन्होंने किरण राव से कुछ सवाल पूछे थे। उन्होंने एक शाम किरण से कहा कि एक पति के रूप में मुझमें क्या कमी है? मैं क्या सुधार कर सकता हूं? मैं जीवन में आगे बढ़ते हुए इस बारे में जरूर सोचूंगा। आमिर खान ने आगे बताया कि किरण राव अपनी लिस्ट के साथ तैयार थीं। उसने मुझे बहुत सारी बातें बताईं। जैसे- आप बहुत बातें करते हैं…आप किसी को बात नहीं करने देते। आप अपना काम खुद करना चाहते हैं।

आमिर इन दिनों किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ का प्रमोशन कर रहे हैं। उन्होंने इस फिल्म का निर्माण पक्ष संभाला है।

आमिर खान की 1986 में रीना दत्ता से शादी हुई लेकिन किन्हीं कारणों से 2002 में उनका तलाक हो गया और वे अलग हो गए। उनके दो बच्चे हैं, आयरा और जुनैद। रीना से तलाक के बाद आमिर ने 2005 में किरण राव से दूसरी शादी की। पता चला कि 2021 में उनका तलाक हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *