• March 13, 2026

गोरेगांव में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से दो की मौत, एक घायल

 गोरेगांव में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से दो की मौत, एक घायल

गोरेगांव में फिल्म सिटी के पास निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को तत्काल जोगेश्वरी स्थित ट्रामा सेंटर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार गोरेगांव आरे कॉलोनी रोड के फिल्म सिटी गेट नंबर 2 के पास एक मकान के निर्माण का काम चल रहा था। शनिवार को बनाई गई 60 फीट लंबी और 20 फीट ऊंची दीवार रात में ही अचानक गिर गई। दीवार गिरने से तीन लोग उसकी चपेट में आ गए। लोगों ने दीवार के मलबे से तीन लोगों को निकाल कर शनिवार को मध्य रात्रि को जोगेश्वरी स्थित ट्रामा सेंटर अस्पताल में पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने सिंटू मंडल (उम्र 32) और जयदेव प्रह्लाद विश्वास (उम्र 45) को मृत घोषित कर दिया। घटना में घायल व्यक्ति इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड के जवान मौके पर पहुंचे और दीवार के मलबा हटाया है। मामले की छानबीन आरे मार्ग पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *