ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मछुआरों के गांव सोलर लाइट एवं हाईमास्ट लाइट की रोशनी से जगमगाएगी योगी सरकार

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार मछुआरों के गांवों को सोलर लाइट एवं हाईमास्ट लाइट की रोशनी से जगमगाएगी। इस संबंध में मत्स्य विभाग के निदेशक नूरूस्सबूर रहमानी ने प्रदेश के सभी जिलों से मत्स्य पालक एवं मछुआरा बाहुल्य ग्रामों की सूची उपलब्ध कराने के लिए सभी खंड विकास अधिकारी और जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। यह जानकारी रविवार को मत्स्य विभाग कानपुर के सहायक निदेशक कार्यकारी निखिल त्रिपाठी ने दी।

त्रिपाठी ने बताया कि कानपुर नगर के घाटमपुर विकासखंड के असवारमऊ, हरदौली, कटरी, मऊनखत, किरांव निषादपुर, गरेथा, समुही, चितौली मिश्रपुर, अकबरपुर बीरबल, कतर, सिरसा,मकरन्दपुर, कोटरा, बदले सिमनापुर, निमाधा, कटरी डोमनपुर, कोरथा, हाजीपुर कादिम, बारी गांव का चयन किया गया है। इनकी सूची आबादी एवं परिवारों की संख्या सहित शासन को सोलर लाइट लगाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।

सूत्रों के मुताबिक कानपुर नगर में मछुआरों के गांवों में सोलर लाइट एवं हाईमास्ट लगाए जाने को लेकर ग्राम पंचायत एवं खंड विकास अधिकारी के माध्यम से सूची तैयार करके शासन को 27 फरवरी तक भेजने का कड़ा निर्देश जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *