ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पंडाल गिरने से 8 मजदूर घायल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शनिवार को एक अस्थायी पंडाल गिरने से 8 मजदूर घायल हो गये। मौके पर पुलिस, अग्निशमन और एम्बुलेंस मौजूद है।

दक्षिणी दिल्ली के डीसीपी अंकित ने बताया कि आज सुबह करीब 11 बजे जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के गेट नंबर 2 पर शादी की तैयारी के लिए बना पंडाल गिर गया। इसमें फंसे करीब 10-12 लोगों को निकाल कर एम्स ट्रॉमा अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अन्य बचाव प्रयासों के लिए पुलिस, अग्निशमन और एम्बुलेंस मौके पर मौजूद है। खबर लिखे जाने तक राहत बचाव कार्य जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *