ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मौसम संबंधी उपग्रह इन्सैट-3डीएस आज शाम होगा लॉन्च, सभी तैयारियां पूरी

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) सटीक मौसम पूर्वानुमान और प्राकृतिक आपदा चेतावनियों के उद्देश्य से शनिवार शाम 5.30 बजे अंतरिक्ष यान जीएसएलवी एफ14 पर अपने मौसम संबंधी उपग्रह इन्सैट-3डीएस को लॉन्च करेगा। इसरो की तरफ से लॉन्चिंग को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

शनिवार को असम में मीडियाकर्मियों से बातचीत में इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने बताया कि अंतरिक्ष में पहले से दो उपग्रह काम कर रहे हैं, जो चक्रवात के बारे में चेतावनी देते हैं। उसी श्रृंखला में यह उपग्रह है जो चक्रवात चेतावनी, बारिश पूर्वानुमान, जलवायु और मौसम की सटीक जानकारी देने में मददगार होगा।

श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से जीएसएलवी एफ14 के माध्यम से इन्सैट3डीएस उड़ान भरेगा। उड़ान भरने के लगभग 20 मिनट बाद जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट में तैनात होगा। यह रॉकेट का 16वां मिशन होगा।

उल्लेखनीय है कि इनसैट-3 डीएस उपग्रह भूस्थैतिक कक्षा में स्थापित किए जाने वाले तीसरी पीढ़ी के मौसम विज्ञान उपग्रह का अनुवर्ती मिशन है और यह पूरी तरह से पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा वित्त पोषित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *