ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सुकांत मजूमदार की हालत स्थिर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार की हालत स्थिर है। दरअसल, बीते दिनों पार्टी समर्थकों और सुरक्षाकर्मियों के बीच हुई झड़प में सुकांत को गंभीर चोटें आईं थीें। वो बेहोश हो गए थे। उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। शुक्रवार को अस्पताल की ओर से बताया गया है कि उनकी हालत स्थिर है। उनका उपचार कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि सुकांत अब ठीक हैं, लेकिन उन्हें अभी और आराम की जरूरत है।

इस बीच, इस हादसे को लेकर संसद की विशेषाधिकार समिति ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव बी.पी. गोपालिका, राज्य पुलिस के कार्यवाहक महानिदेशक राजीव कुमार, उत्तर 24 परगना के जिला मजिस्ट्रेट शरद कुमार द्विवेदी और बशीरहाट पुलिस जिला अधीक्षक हुसैन मेहदी रहमान और अतिरिक्त अधीक्षक पार्थ घोष को सोमवार को पेश होने के लिए कहा है। यह समन ऐसे वक्त में जारी किया गया है, जब बीते बुधवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जब सुकांत संदेशखाली हिंसा की शिकार हुई महिलाओं से मिलने जा रहे थे, तो पुलिस ने उनके साथ बदसलूकी की। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि तृणमूल के शेख शाहजहां और उसके गुंडों ने उन्हें परेशान भी किया। वहीं, मजूमदार के नेतृत्व में आ रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका। इसके बाद तीखी नोकझोंक हुई और स्थिति हाथापाई में तब्दील हो गई। मजूमदार को बशीरहाट राज्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया, इसके बाद उन्हें बीती रात एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *