ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

धनबाद में 3552 पदों पर बहाली को लेकर लगा रोजगार मेला

श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखंड सरकार के अंतर्गत राज्य के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार का एक नया अवसर प्रदान करने के उदेश्य से धनबाद जिला के श्रम नियोजन कार्यालय प्रांगण में दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला-2024 का आयोजन किया गया। इस एक दिवसीय रोजगार मेला में 08 हजार महीना से लेकर 50 हजार रुपये तक की नौकरी पाने का अवसर दिया गया है।

3552 पदों के लिए आयोजित इस रोजगार मेले में लगभग दो दर्जन युवकों का चयन होंडा कंपनी में हुआ। जिन्हे सनब्राईट मेन पावर सोल्यूशन की तरफ से ऑफर लेटर प्रदान किया गया। चयनित अभ्यर्थी बंगलुरु और पुणे डिवीजन में योगदान देंगे। श्रम अधीक्षक आनंद कुमार ने बताया कि रोजगार मेला में लगभग 26 कंपनियां आयीं हैं। जिनमे करीब दो दर्जन कंपनी स्थानीय हैं। जिसमें 17 डिग्री, धनबाद पब्लिक स्कूल, रिलाईबल इंडस्ट्रीज आदि शामिल हैं। शेष कंपनी बाहर की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *