ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पूर्व शिक्षामंत्री अमरजीत सिंह जनसेवक को जिले के लोगों ने दी अंतिम भावभीनी विदाई

पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता अमरजीत सिंह जनसेवक का शव शुक्रवार को प्रातः 9:30 बजे फतेहपुर की सीमा छिवली गांव पहुंचने पर पहले से खड़े सैकड़ों लोगों ने उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर अश्रुपूरित अंतिम विदाई दी। वहां से अंतिम यात्रा को आशापुर, बड़ाहार, औंग, चौडगरा सहित कई जगहों पर लोगों ने उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। इन जगहों से होकर पार्थिव शरीर पैतृक गांव अदमापुर के पास स्थित संदीपनी इंटर कॉलेज में पहुंचा। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि अमरजीत जनसेवक बहुत ही मिलनसार, मृदुभाषी, ईमानदार व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे। वे आल्हागीत के बहुत अधिक प्रेमी थे। उनकी गाड़ी में हमेशा आल्हागीत बजता रहता था। जिससे उनके आने की पहले से ही सूचना मिल जाती थी। वे हमेशा हम सब के दिलों में जीवित रहेंगे।

इस मौके पर भाजपा के पूर्व विधायक करण सिंह पटेल, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयालु, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मुन्नालाल सोनकर, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समरजीत सिंह, मंत्री अजीत पाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान यूनियन राजेश सिंह चौहान, सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, पूर्व प्रमुख कुश वर्मा, प्रतिनिधि मलवा प्रमुख रमनजीत सिंह, पूर्व प्रमुख जितेंद्र सिंह जीतू, आशुतोष अग्निहोत्री, रुद्रपाल सिंह, रिंकू सिंह, युवा विकास समिति जिला प्रवक्ता आलोक गौड़ आदि लोगों सहित हजारों लोगों ने श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *