ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

असम कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ने छोड़ा पद, सदन में पुरकायस्थ व बसंत करेंगे भाजपा का समर्थन

असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी को बुधवार को फिर से बड़ा झटका लगा है। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कमलाक्ष दे पुरकायस्थ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। खबर है पुरकायस्थ के साथ कांग्रेस विधायक बसंत दास भी विधायक शशिकांत दास के रास्ते पर चलने को तैयार हैं। कांग्रेस के दो ताकतवर नेता कांग्रेस में रहकर भाजपा का साथ देंगे।

दरअसल, कांग्रेस नेता शशिकांत दास आज भी कांग्रेस के विधायक हैं लेकिन वे विधानसभा में भाजपा का समर्थन करते हैं। अब कुछ इसी अंदाज में मंगलदोई के कांग्रेस विधायक बसंत दास और उत्तर करीमगंज के विधायक कमलाक्ष दे पुरकायस्थ भी सदन में सत्ताधारी दल भाजपा का समर्थन करेंगे। पुरकायस्थ ने बुधवार को असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। पुरकायस्थ भी उत्तर करीमगंज विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार वर्ष 2011, 2016 और वर्ष 2021 में विधायक चुने गए हैं। कांग्रेस के विधायक बसंत दास भी वर्ष 2001, 2011 और 2021 में मंगलदोई निर्वाचन क्षेत्र से जीते हैं। दास दिवंगत तरुण गोगोई सरकार के तीसरे कार्यकाल में कैबिनेट मंत्री भी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *