ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दुबई में विशाल ठाकुर को मिला 20 लाख रुपए का वार्षिक पैकेज

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी के पहले सत्र 2018-22 के विशाल ठाकुर का चयन दुबई के ताज जुमेराह लेक्स टावर्स में हुआ है। इसके लिए विशाल ने पांच चरण की साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी की है, जहां अब विशाल को लगभग 20 लाख रुपए से अधिक वार्षिक पैकेज मिलेगा। इससे पूर्व विशाल ने डिग्री पूरी करने के बाद पाम जुमेराह में प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

विशाल की इस सफलता के लिए तकनीकी विवि के कुलपति प्रो शशि कुमार धीमान, अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो जयदेव सहित प्राध्यापक चंद्र वरुण, यशवीर भारद्वाज और राहुल कौंडल ने शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *