ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

महतारी वंदन योजना के एक लाख से अधिक आवेदन जमा, हर दिन लग रही शिविर में भीड़

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना शुरू की गई है। प्रदेश सहित जिले की महिलाएं भी योजना का लाभ लेने के लिये बड़ी संख्या में आवेदन भर रहीं हैं। इसके अलावा विशेष जनजाति कमार बसाहटों में भी अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा शिविर लगाकर महिलाओं से आवेदन भरवाया जा रहा है।

धमतरी, 14 फरवरी (हि.स.)। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना शुरू की गई है। प्रदेश सहित जिले की महिलाएं भी योजना का लाभ लेने के लिये बड़ी संख्या में आवेदन भर रहीं हैं। इसके अलावा विशेष जनजाति कमार बसाहटों में भी अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा शिविर लगाकर महिलाओं से आवेदन भरवाया जा रहा है।

नगर निगम कार्यालय परिसर के अलावा शहर व गांव के च्वाईस सेंटर में महिलाएं महतारी वंदन योजना का फार्म जमा कर रही हैं। कलेक्टर नम्रता गांधी ने प्राप्त आवेदनों को जल्द से जल्द अपलोड करने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जगरानी एक्का को दिया है। योजना के तहत जिले में दो लाख 50 हजार के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक एक लाख 28 हजार 216 आवेदन प्राप्त हो गए हैं। वहीं 52 हजार 34 आवेदनों को अपलोड भी किया जा चुका है। महिलाओं का कहना है कि छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपये की राशि से ही अपनी छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा करने में सक्षम होंगी और सम्मानजनक जीवन निर्वाह कर सकेंगी। प्रतिवर्ष महिलाओं को 12 हजार रुपये मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *