ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दो चोर गिरफ्तार, चोरी की गई 36 मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद

जिले के कहलगांव डीएसपी ने शुक्रवार को बताया कि कहलगांव थाना क्षेत्र में बीते रात लगभग 01:00 बजे मोबाइल दुकान में सेंधमारी कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए रात्रि गश्ती दल द्वारा भाग रहे सेंधमारों का पीछा कर दो सेंधमार को गिरफ्तार किया गया।

दोनों चोर के पास से चोरी की गई कुल 36 मोबाइल, अन्य उपकरण एवं एक पिट्ठू बैग के अन्दर सेंधमारी का एक लोहे का उपकरण बरामद किया गया। दोनों अभियुक्तों के पास से एक चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में विमल कुमार यादव और जीतू कुमार पिता दोनों विशनपुर जिच्छो थाना लोदीपुर जिला भागलपुर के निवासी हैं। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कहलगांव के नेतृत्व में गठित टीम में पुलिस अवर निरीक्षक दुबे देवगुरू, पुलिस अवर निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार वर्मा और पुलिस बल शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *