ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

राष्ट्रपति मुर्मू आज सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला का करेंगी उद्घाटन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (शुक्रवार) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नजदीक फरीदाबाद (हरियाणा) के सूरजकुंड का दौरा करेंगी। वो दोपहर बाद यहां 37वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला-2024 का उद्घाटन करेंगी। मेले का समापन 18 फरवरी को होगा। मेला प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात आठ बजे तक चलेगा। मेले में 40 से अधिक देश हिस्सा ले रहे हैं। बड़े और छोटे दोनों मंचों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। स्कूली बच्चे भी प्रस्तुति देंगे।

हरियाणा पर्यटन विभाग प्रधान सचिव एमडी सिन्हा के अनुसार, शुक्रवार अपराह्न तीन बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मेले का उद्घाटन करेंगी। विभाग ने दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक, सेवारत रक्षाकर्मी और पूर्व सैनिकों की टिकट पर 50 प्रतिशत छूट देने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि उद्घाटन समारोह में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, विरासत और पर्यटन मंत्री कंवर पाल, बिजली और भारी उद्योग मंत्री कृष्णपाल, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा आदि मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *