ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

आईसीसी महिला टी20 रैकिंग में शीर्ष पर पहुंची ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बेथ मूनी

ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू श्रृंखला के पहले टी20 में मैच जीताऊ पारी खेलने के बाद आईसीसी महिला टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर एक स्थान हासिल कर लिया है।

बाएं हाथ की सलामी बल्लेबाज, जिन्होंने पहली बार मार्च 2020 में नंबर एक स्थान हासिल किया था और हाल ही में दिसंबर 2022 में शीर्ष पर थीं, ने 57 गेंदों में 11 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 72 रन की शानदार पारी खेली, जिससे विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से जीत हासिल करने में मदद मिली।

दक्षिण अफ्रीका की स्टार बल्लेबीज लौरा वोल्वार्ड्ट, जिन्होंने दूसरे मैच में 53 गेंदों में नाबाद 58 रन बनाकर बराबरी हासिल करने में मदद की, करियर के सर्वश्रेष्ठ 731 रेटिंग अंक तक पहुंच गई हैं, और महिलाओं की रैंकिंग में साप्ताहिक अपडेट के बाद तीसरे नंबर पर बनी हुई हैं।

दक्षिण अफ्रीका की सलामी बल्लेबाज तज़मीन ब्रिट्स बल्लेबाजी रैंकिंग में उल्लेखनीय प्रगति करने वाली एक और खिलाड़ी हैं, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो पारियों में 100 रन बनाने के बाद तीन पायदान ऊपर करियर के सर्वश्रेष्ठ छठे स्थान पर पहुंच गईं हैं। ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज एनाबेल सदरलैंड (छह पायदान ऊपर 34वें स्थान पर) और दक्षिण अफ्रीका की मारिजैन कैप (पांच पायदान ऊपर 40वें स्थान पर) भी आगे बढ़ी हैं।

आयरलैंड की सलामी बल्लेबाज एमी हंटर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 101 और 71 रनों की नाबाद पारियों के बाद बड़ी प्रगति की है, जिससे उनकी टीम को पांच मैचों की श्रृंखला में 2-0 की बढ़त मिल गई है। विकेटकीपर-बल्लेबाज अब आयरलैंड की सर्वोच्च रैंक वाली बल्लेबाज हैं, जो 21 स्थान की बढ़त के साथ करियर के सर्वश्रेष्ठ 18वें स्थान पर पहुंच गई हैं, वे गैबी लुईस से पांच स्थान ऊपर (तीन स्थान ऊपर 23वें स्थान पर) हैं

आयरलैंड की हरफनमौला खिलाड़ी ओर्ला प्रेंडरगास्ट (पांच पायदान ऊपर 46वें स्थान पर) और जिम्बाब्वे की मैरी-ऐनी मुसोंडा (चार पायदान ऊपर 47वें स्थान पर) और केलिस एनधलोवु (20 स्थान ऊपर 59वें स्थान पर) भी बल्लेबाजी रैंकिंग में ऊपर पहुंची हैं।

आयरलैंड की कप्तान लौरा डेलाने चार पायदान ऊपर चढ़कर 56वें स्थान पर पहुंच गई हैं, जबकि उनकी टीम की साथी कारा मरे 58वें से संयुक्त 49वें स्थान पर पहुंच गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *