ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

हैलट अस्पताल में म्यूजिक थेरेपी के रूप में राम धुन से जल्दी ठीक हो रहे मरीज

गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कालेज से संबद्ध हैलट अस्पताल के न्यूरो सर्जरी विभाग में भर्ती मरीज म्यूजिक थेरेपी के रूप में राम धुन सुनकर जल्द स्वस्थ हो रहे हैं। यह दावा रविवार को हैलट के न्यूरो सर्जन डॉ.मनीष सिंह ने किया है। श्री राम धुन सुनकर मरीजों का बीपी और शुगर अतिशीघ्र कन्ट्रोल हो रहा है।

उन्होंने बताया कि जीएसवीएम मेडिकल कालेज में बीते काफी दिनों से न्यूरो सर्जन के मरीजों को स्वस्थ बनाने के लिए म्यूजिक थेरेपी का प्रयोग किया जा रहा है। लेकिन बीते कुछ दिनों से श्री राम धुन का प्रयोग कर म्यूजिक थेरेपी से मरीजों का उपचार किया जा रहा है। इस दौरान यह सामने आया है कि श्री राम धुन सुनने वाले मरीज शीघ्र स्वस्थ हो रहे हैं। उन्होंने न्यूरो सर्जरी वार्ड में भर्ती मरीजों को मोबाइल अथवा अन्य संसाधन के माध्यम से राम नाम की थेरेपी दी जा रही है। राम धुन सुनने वाले मरीजों की बीपी और शुगर अतिशीघ्र नियंत्रित हो जा रही है। अभी यह महज प्रयोग के लिए शुरू किया गया है। हालांकि बाद में इस धुन पर रिसर्च शुरू किया जाएगा।

डॉक्टर मनीष ने बताया कि हैलट अस्पताल के न्यूरो विभाग में भर्ती मरीजों का उपचार श्री राम धुन के माध्यम से किया जा रहा है। मेडिकल कालेज में श्री राम धुन पर अलग से अध्ययन किया जाएगा। श्री राम म्यूजिक थेरेपी सुनने वाले मरीजों के परिजन भी कह रहे हैं कि श्री राम धुन पर हमें ही नहीं हमारे मरीज को भी काफी राहत मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *