ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गुलकनी के प्राइवेट स्कूल में अलमारी में रखे तीन लाख रुपये चोरी

गांव गुलकनी स्थित एसकेएम स्कूल में अलमारी से तीन लाख रुपये चोरी हो गए। चोरी की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। फिलहाल पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में एसकेएम स्कूल गुलकनी के देवेंद्र पुत्र धर्मबीर ने बताया कि बीती रात साढ़े 12 बजे के करीब कुछ बच्चे उनके स्कूल में आए और स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। उसका आफिस बंद था, लेकिन चाबी स्कूल में ही रखी हुई थी। सुबह स्कूल में आकर आफिस खोला तो अंदर अलमारी खुली पड़ी हुई थी। उसने अलमारी चेक की तो यहां रखे तीन लाख रुपये गायब मिले।

सदर थाना के जांच अधिकारी एसआई सतीश कुमार ने बताया कि स्कूल की तरफ से तीन लाख रुपये चोरी होने की शिकायत मिली है। पुलिस ने मौके का मुआयना किया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *