ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

फतेहाबाद में सड़क हादसे में महिला की मौत, एक घायल

टोहाना में शनिवार सुबह सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक महिला को काफी चोटें आई हैं। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार टोहाना के गांव कन्हड़ी निवासी प्रवीण कुमार की पत्नी रितु व प्रवीण की बहन कमलजीत स्कूटी से शनिवार सुबह गांव से टोहाना की तरफ आ रहीं थी। जब वे हिसार-चंडीगढ़ रोड पर नरवाना टी प्वाइंट के पास बिजली घर के सामने पहुंचीं तो अचानक स्कूटी का टायर फिसल गया और दोनों सड़क पर जा गिरीं। कमलजीत सड़क के किनारे की तरफ गिरी जबकि रितु दुर्भाग्य से सड़क पर जा गिरी। इसी दौरान हिसार की तरफ से आ रहे रेत से भरे एक ट्रक का टायर रितु के ऊपर से गुजर गया और बुरी तरह कुचले जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसकी ननद बाल-बाल बच गई। हालांकि, सड़क पर गिरने से उसको भी हल्की-फुल्की चोटें लगीं। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *