• February 13, 2026

अय्यप्पा मंदिर की स्थापना का 37वां वार्षिक महोत्सव 28 जनवरी से

 अय्यप्पा मंदिर की स्थापना का 37वां वार्षिक महोत्सव 28 जनवरी से

बस्तर जिला मुख्यालय के वृंदावन कॉलोनी में बने अय्यप्पा मंदिर की स्थापना का 37 वां वार्षिक महोत्सव 28 जनवरी से मनाया जाएगा। वार्षिक महोत्सव के इस 06 दिवसीय महोत्सव में मंदिर में विशेष पूजा की जाएगी।

उत्सव के तहत प्रथम दिवस उत्सव ध्वजारोहण पश्चात दूसरे दिन शिवपूजा व मृत्युंजय होम, तृतीय दिवस उत्सव बलि पूजा, चतुर्थ दिवस श्रीगणेश, अन्नपूर्णेश्वरी व मां दुर्गा पूजा, पंचम दिवस श्रीराम पूजा, श्रीहनुमान पूजा व आखेट पूजा, छठवां व अंतिम दिवस महादेवघाट से भव्य शोभायात्रा व ध्वजावरोहण संग उत्सव का समापन होगा।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *