ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सड़क हादसे में माता-पिता व पुत्र की मौत, बाल-बाल बचा बालक

सुरेन्द्रनगर जिले के मूली-सरला रोड पर सरला के समीप कोयला भरे डम्पर के पीछे कार की टक्कर होने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज चल रहा है। घटना में कार में सवार एक बालक का चमत्कारिक रूप से बचाव हुआ है।

जानकारी के अनुसार मूली-सरला रोड पर खनीज भरे डम्पर के पीछे रिफलेक्टर लाइट नहीं होने से पीछे आ रही कार सीधे डम्पर के पीछे घुस गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में माता-पिता करमशीभाई डाभी (55) व पांचुबेन डाभी (51) और पुत्र महेशभाई डाभी (24) शामिल हैं। मृतक तीनों मोरबी जिले की वांकानेर तहसील के लाकडदाना के निवासी बताए गए हैं।

हादसे में घायल एक अन्य व्यक्ति रोहतभाई दुमादिया (21) को राजकोट हॉस्पिटल ले जाया गया है। कार में सवार 5-6 वर्ष के बच्चे का चमत्कारिक रूप से बचाव हुआ है। घटना के बाद हाइवे पर ट्रैफिक जाम हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *