ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

टॉफी दिलाने के बहाने नाबालिग बच्ची से किया रेप

पलवल जिले के कैंप पुलिस थाना इलाके में दिल को दहला देने वाला मामला मंगलवार को सामने आया है। एक नाबालिक लड़की से लड़के ने रेप करने के बाद लड़का मौके से फरार गया। युवक ने 9 साल की बच्ची का अपहरण कर उसके साथ स्कूल भवन में दुष्कर्म किया। वह बच्ची को दुकान से टॉफी दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया। बाद में वह बच्ची को 20 रुपए देकर गली में छोड़ कर फरार हो गया। परिजनों को पता चला तो उन्होंने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है।

मिली जानकारी के अनुसार एक मोहल्ले के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसकी 9 वर्षीय बेटी एल.के.जी कक्षा में पढ़ाई करती है। बेटी 15 जनवरी को अपने घर के बाहर गली में खेल रही थी। उसी दौरान वहां कृष्ण नामक एक युवक आया और उसकी बेटी को टॉफी दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया।

युवक उसकी बेटी को पास ही बने एक स्कूल के भवन में ले गया। स्कूल के दरवाजे काे ताला लगा हुआ था। इसके बाद युवक ने उसकी बेटी को दीवार से कुदा कर स्कूल के अंदर ले गया। स्कूल के कमरे में ले जाकर आरोपी कृष्ण ने उसकी बेटी के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी और फिर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

इसके बाद आरोपी उसकी बेटी को 20 रुपए देकर बच्चों के पास गली में छोड़ कर फरार हो गया। उसकी बेटी घर पहुंची तो उसकी मां ने पूछा कि वह उसे काफी देर से ढूंढ रही थी, वह कहां थी। इस पर उसकी बेटी ने पूरी बात अपनी मां को बताई।

कैम्प थाना प्रभारी सत्यनारायण ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि परिजन बच्ची को लेकर कैंप थाने पहुंचे और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी कृष्ण के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366ए, 341 व 6 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *