ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ठंड के कहर से अभी राहत की उम्मीद नहीं

मंगलवार सुबह के समय न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहा। कम दृश्यता के चलते वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगी रही। बारिश की बूंद की तरह काेहरा बरस रहा है। मंगलवार सुबह जिले में अब तक का सबसे कम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। घने कोहरे के चलते सुबह 9 बजे तक दृश्यता 10 मीटर से भी कम रही। शहर के अंदर भी सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही।

मौसम विभागों के अनुसार अभी राहत की कोई उम्मीद नहीं है। वहीं कृषि विभाग कोहरे के साथ बढ़ती ठंड को गेहूं के लिए फायदेमंद बता रहे हैं। साथ ही यदि धूप ना खिलने पर सरसों की फसल को कीड़ा लगने की आशंका भी जताई जा रही है। जिले में कई दिनों से अच्छी धूप नहीं खिली है। गहरे कोहरे के कारण हाइवे, लिंक रोड व शहर के अंदर की सड़क सभी पर दृश्यता बेहद कम रही। चालकों को वाहनों की लाइटों को जलाकर रवाना होना पड़ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार मौसम की अभी ऐसे ही बने रहने की संभावना है। रात के समय पारा और गिर सकता है। ठंड का असर परिवहन पर भी देखने को मिल रहा है। रोडवेज की बात करें तो दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दक्षिण हरियाणा में चलने वाली अधिकांश बसें धीरे और लेट पहुंच रही है। जिसके मुख्य कारण कोहरे से दृश्यता कम रहना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *