• December 28, 2025

विवादित ढांचा विध्वंस होने के साक्षी श्याम कृष्ण रस्तोगी अब बनेंगे प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के साक्षी

 विवादित ढांचा विध्वंस होने के साक्षी श्याम कृष्ण रस्तोगी अब बनेंगे प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के साक्षी

राष्ट्रीय पुजारी परिषद के संस्थापक व मुरादाबाद निवासी श्याम कृष्ण रस्तोगी के पास अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में हो रही प्राण प्रतिष्ठा हेतु श्री राम जन्म भूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय द्वारा भेजा गया निमंत्रण पत्र डाक द्वारा प्राप्त हुआ है।

श्याम कृष्ण रस्तोगी ने बताया कि निमंत्रण पत्र प्राप्त होने पर अत्यंत हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह 6 दिसंबर 1992 को विवादित ढांचा विध्वंस होने के साक्षी हैं। इसी प्रकार श्री रामलला प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव अयोध्या के साक्षी होने का भी गौरव प्राप्त होगा। यह निमंत्रण राष्ट्रीय पुजारी परिषद के लिए गौरव की बात है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *