ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स-निफ्टी में मजबूती

मजबूत ग्लोबल संकेतों के कारण आज घरेलू शेयर बाजार भी बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी। हालांकि बाजार खुलने के बाद मुनाफावसूली का दबाव बनता नजर आया, जिसकी वजह से शेयर बाजार ओपनिंग लेवल से थोड़ा नीचे फिसल गया। इसके बावजूद बाजार में लगातार तेजी बनी हुई है। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.27 प्रतिशत और निफ्टी 0.30 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती 1 घंटे का कारोबार के दौरान स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से हीरो मोटोकॉर्प, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, बजाज ऑटो, इंडसइंड बैंक और बीपीसीएल के शेयर 3.37 प्रतिशत से लेकर 1.31 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर डॉक्टर रेड्डीज लेबोरेट्रीज, इंफोसिस, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, अडाणी पोर्ट्स और नेस्ले के शेयर 1.78 प्रतिशत से लेकर 0.63 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभीतक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,043 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,500 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 543 शेयर नुकसान उठाकर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 17 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 13 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 32 शेयर हरे निशान में और 18 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 250.04 अंक की तेजी के साथ 71,907.75 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक 71,999.47 अंक तक उछला। लेकिन उसके बाद मुनाफावसूली शुरू हो जाने की वजह से इसने 71,776.48 अंक तक गोता भी लगाया। हालांकि खरीदार का सपोर्ट होने की वजह से ये सूचकांक लगातार हरे निशान में ही कारोबार करता रहा। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 190.61 अंक की बढ़त के साथ 71,848.32 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 69.30 अंक उछल कर 21,688 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद ये सूचकांक खरीदारी के सपोर्ट से 21,726.50 तक पहुंचा। लेकिन इसके बाद बिकवाली शुरू हो जाने की वजह से निफ्टी 21,654.70 अंक तक फिसल गया। हालांकि इसके बाद खरीदारी शुरू होने के कारण इसकी चाल में कुछ सुधार होता नजर आया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 63.95 अंक की तेजी के साथ 21,682.65 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

मजबूत ग्लोबल संकेतों के बीच आज प्री ओपनिंग सेशन में घरेलू शेयर बाजार ने बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 305.58 अंक यानी 0.43 प्रतिशत की तेजी के साथ 71,963.29 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 166.10 अंक यानी 0.77 प्रतिशत मजबूत होकर 21,784.80 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स 271.50 अंक यानी 0.38 प्रतिशत की मजबूती के साथ 71,657.71 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 73.85 अंक यानी 0.34 प्रतिशत की छलांग लगा कर 21,618.70 अंक के स्तर पर बुधवार के कारोबार का अंत किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *