ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

श्री श्याम मंदिर में 22 को होगी विशेष पूजा, 11 हजार लड्डुओं का लगेगा भोग

रांची के हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में 22 जनवरी को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का विशेष महोत्सव पर कई धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। रामनगरी अयोध्या में 550 वर्षों के बाद 22 जनवरी को नए श्रीराम मंदिर में श्री रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। श्री श्याम मित्र मंडल के अध्यक्ष सुरेश सरावगी ने गुरुवार को बताया कि मंदिर में विराजमान देवी-देवताओं को विशेष पोशाक पहनाकर दिव्य श्रृंगार किया जाएगा। विशेष पूजन अनुष्ठान के बाद हवन का कार्यक्रम होगा। विशेष आरती कर 11,000 लड्डू का भोग अर्पित कर आतिशबाजी और दीपोत्सव मनाया जाएगा। 11,000 लड्डुओं का भवतों में वितरण किया जाएगा।

कार्यक्रम के संयोजक अजय मारू और उपसंयोजक गौरव अग्रवाल मोनू ने बताया कि अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बड़ी एलईडी स्क्रीन से किया जाएगा। मंदिर को रंग-बिरंगी लाइट से सजाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *