October 4, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जब तक जिंदा हूं ‘घर वापसी’ करवाता रहूंगा… अब बागेश्वर धाम प्रमुख ने धर्म परिवर्तन पर कही ये बात

जादू-टोना को बढ़ावा देने का आरोप लगने के बाद बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक और बयान सामने आया है। इस बार शास्त्री ने ‘घर वापसी’ और धर्म परिवर्तन पर बयान दिया है। छत्तीसगढ़ के रायपुर में चल रही कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने जीवनभर लोगों की ‘घर वापसी’ कराने के लिए तत्पर धर्म परिवर्तन रोकने की बात कही है।

क्या था हालिया विवाद
बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री विवादित बयान देते रहते हैं लेकिन पिछले दिनों नागपुर में चल रही एक कथा के दौरान एक संस्था ने उन पर अंधविश्वास को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था। शास्त्री पर लगे इन आरोपों के बाद उन पर एक और आरोप लगा था जिसमें नागपुर में चल रही कथा को दो दिन पहले छोड़ कर भाग आने का आरोप लगा था। शास्त्री पर लगे इन आरोपों के बाद सभी के मन में एक सवाल आता रहा कि क्या सच में वो अंधविश्वास फैला रहा है कोई चमत्कार है? चमत्कार पर सवाल पूछ जाने पर शास्त्री ने चमत्कार होने से इनकार किया था।

रायपुर आने की दी थी चुनौती
नागपुर में कथा छोड़कर भागने का आरोप लगने के बाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने चुनौती देने वाले शख्स को रायपुर आकर मिलने की बात कही थी। दरअसल अंधविश्वास निर्मूलन समिति के अध्यक्ष ने दावा किया था कि बागेश्वर धाम प्रमुख अंधविश्वास फैलाते हैं। उनके आरोपों के बाद शास्त्री ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी थी जिसमें भाषा की मर्यादा लांघ गए थे। इसके बाद रायपुर में शुरू हुई कथा में एक बार फिर धीरेंद्र शास्त्री ने घर वापसी और धर्म परिवर्तन पर बयान दिया है।

सोशल मीडिया पर रहते हैं वायरल
बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल रहते हैं। इन वीडियो में शास्त्री लोगों की समस्याओं को उनके बताने से पहले ही जान जाते हुए दिखाई देते हैं। इसी बात को लेकर उन पर आरोप लगता रहता है कि वो लोगों में अंधविश्वास फैला रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.