ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सलमान के घर पर हुई आमिर की बेटी की मेहंदी की रस्म, आज होगी शादी

फिल्म अभिनेता आमिर खान की बेटी आयरा खान की आज शादी होने जा रही है। आयरा और नुपुर शिखरे की शादी से पहले के कार्यक्रम चल रहे हैं। हाल ही में नूपुर और आयरा की शादी का हल्दी रस्म फिल्म स्टार सलमान खान के घर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में आमिर खान की दोनों पूर्व पत्नियां रीना दत्ता और किरण राव शामिल हुईं।

मंगलवार दोपहर में नुपुर शिखर की हल्दी की रस्म के बाद देर रात आयरा खान की मेहंदी का कार्यक्रम रखा गया। उनकी मेहंदी की रस्म आमिर खान या नुपुर के घर पर नहीं बल्कि सलमान खान के घर पर हुई। आयरा की मेहंदी कार्यक्रम के लिए सलमान के ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट’ को खासतौर पर सजाया गया था। आमिर की बेटी आयरा खान की 3 जनवरी 2024 को अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखर से शादी होगी। सलमान खान के घर आमिर की लाडली बेटी की मेहंदी की रस्म में आमिर खान अपने बेटों जुनैद और आज़ाद के साथ पहुंचे। साथ ही आमिर खान की पूर्व पत्नियों रीना दत्ता और किरण राव भी शामिल हुईं। आमिर और सलमान बहुत अच्छे दोस्त हैं। इसलिए आमिर की बेटी की मेहंदी का कार्यक्रम सलमान के घर पर आयोजित की गई।

उल्लेखनीय है कि आमिर खान की बेटी आयरा खान और नुपुर शिखरे की शादी आज मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में होगी। इसके बाद रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा। उनके रिसेप्शन में बॉलीवुड की कई नामी हस्तियां शामिल होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *