• December 28, 2025

चम्पावत एसओजी टीम ने चरस तस्कर को किया गिरफ्तार, 03.17 किलो चरस हुई बरामद

 चम्पावत एसओजी टीम ने चरस तस्कर को किया गिरफ्तार, 03.17 किलो चरस हुई बरामद

जनपद की एसओजी टीम ने पाटी थाना क्षेत्र में एक चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 3.17 किलो चरस बरामद हुई है। अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि वह कैंसर की बीमारी से जूझ रहा है। इसके चलते मेहनत मजदूरी नहीं कर पाता है। शार्टकट तरीके से पैसे कमाने के चक्कर में चरस तस्करी के धंधे में लिप्त हो गया। एसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

सोमवार एक जनवरी को थाना पाटी क्षेत्रान्तर्गत कनवाड बैण्ड देवीधूरा क्षेत्र से एसओजी/एएनटीएफ/पाटी पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त दीवान गिरी पुत्र स्व. टीका गिरी, निवासी ग्राम चकडिया, पो0- भूम्वाडी, थाना पाटी, जनपद चम्पावत, उम्र-36 वर्ष के कब्जे 03.17 किलोग्राम चरस के बरामद कर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना पाटी में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है ।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह लम्बे समय से कैन्सर रोग से ग्रसित है। इस कारण वह मजदूरी या अन्य काम नहीं कर पाता है। कुछ समय से चरस तस्करों के सम्पर्क में आ गया था। बिना मेहनत व शॉर्टकट तरीके से पैसे कमाने के चक्कर में चरस तस्करी में लिप्त हो गया था। आज भी यह चरस वह अपने ढोलीगाव निवासी परिचित मोहन सिंह से इकठ्ठा कर हल्द्वानी, जनपद नैनीताल में ऊंचे दामों में बेचने के लिए जा रहा था। पुलिस ने आज उसे पकड़ लिया।

एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि चरस तस्करी में प्रकाश में आये मोहन सिंह के विरुद्ध जांच की जा रही है। साथ ही बताया कि भारी मात्रा में चरस बरामदगी करने पर पुलिस टीम को 5000 रुपये के नगद पारितोषित प्रदान किया जा रहा है। पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी मनीष खत्री, एसओ पाटी देवनाथ गोस्वामी, एसआई एसओजी ललित पांडेय, मुख्य आरक्षी महेन्द्र डंगवाल, कानि. नवल किशोर, कानि. सूरज कुमार, कानि. अशोक वर्मा, कानि. विनोद जोशी शामिल रहे।

एसपी ने बताया कि पिछले 15 दिनों में 04 अभियुक्तो के कब्जे से 7.320 किलोग्राम चरस बरामद की गयी। विगत माह में 05 अभियुक्तों के कब्जे से 23.78 ग्राम स्मैक बरामद की गयी।

वर्ष 2023 में 21 अभियुक्तों के कब्जे से 28.107 किलोग्राम चरस बरामद की गयी। वहीं 65 अभियुक्तों के कब्जे से 1200.96 ग्राम स्मैक बरामद की गयी। एक अभियुक्त के कब्जे से 292.55 ग्राम अफीम बरामद की गयी।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *