ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मोहना रोड पर जल्द पूरा होगा एलिवेटिड पुल का सपना: मूलचंद शर्मा

प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा का मोहना रोड पर बनाए जाने वाले एलिवेटिट पुल का सपना अब जल्द ही पूरा होने जा रहा है पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बनाए जाने वाले इस पुल का टेंडर आज खुल गया है और अब नए साल में कुछ ही दिनों में इस पुल की आधारशिला रखी जाएगी। यह जानकारी प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने शनिवार को बल्लबगढ़ के आर्यनगर के निवासियों को करीब 1 करोड़ की लागत से बनने वाली आरएमसी गलियों की सौगात देते हुए दी।

परिवहन मंत्री ने स्थानीय निवासियों के हाथो गलियों के निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। इन गलियों के निर्माण कार्य होने से आर्य नगर के लोगो को बड़ी राहत मिलने वाली है। मूलचंद शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का आभार प्रकट किया उन्होंने कहा कि बल्लबगढ़ के विकास में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जमकर विकास के लिए धनराशि दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में और प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी नेतृत्व में चहुंमुखी विकास कार्य कार्य करवाए जा रहे हैं। जिसके कारण आज बल्लबगढ़ विकास के पथ पर है। परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लबगढ़ की करीब 50 कॉलोनी और पृथला विधानसभा क्षेत्र सहित करीब 84 गांव के साथ-साथ जेवर एयरपोर्ट आने जाने में मोहना रोड के एलिवेटेड पुल का लाभ लोगों को मिलेगा। वही बल्लभगढ़ विधानसभा के सेक्टरों और आईएमटी एरिया को इस पुल का लाभ मिलेगा। बल्लभगढ़ मोहना रोड पर लगने वाले लंबे जाम से लोगों को राहत मिलेगी।

मूलचंद शर्मा ने इसके उपरांत आईएमटी में उद्योगपति श्री कृष्ण कौशिक द्वारा रोटरी क्लब फरीदाबाद सेंटर द्वारा लगाए गए रक्तदान शिविर में भी शिरकत भी की। वहीं शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में विकसित भारत संकल्प यात्रा के यात्राएं निकाली जा रही है। जहां लोगों को उनके घर द्वार पर सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और परियोजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इस अवसर पर भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा, निर्वतमान पार्षद हर प्रसाद गोड,लखन बेनीवाल,मनोज सिसोदिया,लखमी भारद्वाज,सुषमा यादव,बबली प्रधान, मास्टर जगदीश शर्मा ,शिवप्रकाश शर्मा,राजेश गोड, अर्जुन सैनी, एक्सईएन ओपी कर्दम सहित कालोनी के गणमान्य लोग मोजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *