ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

एनएच-233 पर खड़ी पिकअप में घुसी कार, 5 लोग हुए घायल

जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के तेजापुर गांव के समीप गुरुवार की सुबह एनएच-233 पर गोविन्द साहब दर्शन करने जा रहे दर्शनार्थियों से भरी एक कार भीषण कोहरे के कारण सड़क पर खड़ी पिकअप में घुस गई। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए जिसमें तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात लगभग 11 बजे अनाज से लदी हुई एक पिकअप एनएच-233 पर तेजापुर के पास बिगड गई थी। पिकअप चालक ने सड़क पर ही वाहन को खड़ा कर कर चला गया। गुरुवार की सुबह भीषण कोहरा पड़ रहा था। इसी में सिधारी थाना क्षेत्र के सरदार बापू गावं के रहने वाले लोग अपने एक रिश्तेदार के साथ अंबेडकरनगर में स्थित गोविन्द साहब मेले में जाने के लिए एक कार में पांच लोग सवार होकर गुरुवार की तड़के घर से निकले। गुरुवार की सुबह करीब सात बजे उनकी कार जैसे ही अतरौलिया थाना क्षेत्र के एनएच-233 पर तेजापुर के पास पहुंची कि सड़क पर बिगड़ी हालत में खड़ी पिकअप में उनकी कार घुस गई। हादसे में कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए 100 शैया अस्पताल अतरौलिया में भर्ती कराया गया। घायलों में सुनील मौर्य (36), जितेंद्र कनौजिया (32), सुधीर यादव (35), दीपचंद कनौजिया (52) और धर्मेंद्र कनौजिया (33) शामिल हैं। घायलों में तीन की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *