ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पुलिस ने बुद्ध पार्क जा रहे खनन कारोबारियों को रोका, हुई नोकझोंक

हल्द्वानी में खनन कारोबारी पिछले कई महीनों से अलग-अलग तरीकों से धरना प्रदर्शन कर सरकार को चेताने का काम कर रहे हैं, लेकिन खनन कारोबारियों की मांग पूरी नहीं होने से उनमें लगातार आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उनका धैर्य जवाब देता जा रहा है।

सोमवार को भारी संख्या में खनन कारोबारियों हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में एकत्रित होना शुरू हो गए हैं, जहां खनन कारोबारी अपनी विरोध प्रदर्शन करेंगे। इधर खनन कारोबारी नेता अरशद अय्यूब व पम्मी सेफी के नेतृत्व में चोरगलिया रोड हल्द्वानी में इकट्ठे हो रहे खनन कारोबारियों को पुलिस ने जुलूस की शक्ल में बुध पार्क जाने से रोक लिया। इसको लेकर पुलिस और खनन कारोबारियों में खासी नोकझोंक देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *