ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कटमानी लेकर शुरू सेतु निर्माण, उप प्रधान के करीबी को ग्रामीणों ने पीटा

हुगली जिला अंतर्गत हरपाल के पार्वतीपुर में एक उप प्रधान द्वारा कथित तौर पर कट मनी लेकर सेतु निर्माण का कार्य कराए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने उप प्रधान के एक समर्थक की जोरदार पिटाई कर दी। घटना की खबर सुनकर हरिपाल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल उप प्रधान के समर्थक को अस्पताल में भर्ती करवाया। इस दौरान ग्रामीणों ने उप प्रधान को घेर कर विरोध प्रदर्शन भी किया।

दरअसल पर्वतीपुर में एक सेतु का निर्माण चल रहा है। ग्रामीणों ने घटिया सामग्री के प्रयोग करने और लोहे की छड़ों का प्रयोग नहीं करने का आरोप लगाते हुए हुए पुल का निर्माण कार्य रोक दिया था। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने देखा कि उनकी मांग पूरी किये बिना ही पुल का निर्माण फिर से शुरू कर दिया गया है। मौके पर स्थानीय पंचायत के उप प्रधान बबलू घोष और उनके समर्थक मौजूद थे। आरोप है कि आज भी काम बंद होने पर उप प्रधान के समर्थक हुमायूं मल्लिक ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया और कथित तौर पर एक ग्रामीण की पिटाई कर दी। इसके बाद इलाके में व्यापक तनाव फैल गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने हुमायूं मल्लिक की पिटाई कर दी और उपप्रमुख को घेर कर विरोध प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *