ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई , दो युवकों की मौत

जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत शहीद पार्क के सामने सोमवार देर रात 12:30 बजे कुम्हारपारा की ओर से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो युवक वैभव गुप्ता और राहुल पवार निवासी सदर वार्ड की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं कार में सवार अन्य दो युवक शेख सरफराज और विभोर गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कार की डिवाईडर से टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस दुर्घटना की विवेचना कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *