ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महंत रामसुंदर दास का पार्टी से इस्तीफा

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महंत राम सुंदर दास ने विधानसभा चुनाव में अपनी करारी हार के बाद पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को भेज दिया है।

उन्होंने अपने 12 दिसंबर को लिखे इस्तीफे में लिखा है कि प्रदेश में वह सबसे ज्यादा वोटों के अंतर से हारे हैं।उन्होंने लिखा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बहुत ही विश्वास करके मुझे रायपुर शहर दक्षिण विधानसभा का उम्मीदवार बनाया। सभी कार्यकर्ताओं ने मनसा- वाचा- कर्मणा कार्य किया, परन्तु परिणाम आशा के अनुरूप नहीं रहा। प्रदेश में सबसे ज्यादा वोटों के अन्तर से इस सीट पर मेरी पराजय हुई। इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मैं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। कृपया स्वीकार करने का कष्ट करें।

रायपुर के प्राचीन दूधाधारी मठ के प्रमुख रामसुंदर दास महंत छत्तीसगढ़ राज्य गो सेवा आयोग के अध्यक्ष रहे हैं। उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ा था और साठ हजार से अधिक मतों से हार गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *