ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जबरदस्ती शादी के बाद दुष्कर्म करने के मामले में दो लोग गिरफ्तार

जनपद शाहजहांपुर की एक युवती से शादी कर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने पूर्व प्रधान और तीन सगे भाइयों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। शनिवार को दो आरोपित गिरफ्तार कर लिए गए। पुलिस पूर्व प्रधान और आरोपित के फरार एक भाई की तलाश में जुटी हुई है।

कलान थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाली एक युवती से रावतपुर के रहने वाले मुख्य आरोपित सोहन ने अपने भाई नाहर सिंह, जाहर सिंह व पूर्व प्रधान कल्याण के सहयोग से शादी कर ली। इसके बाद सोहन ने युवती को घर में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। शुक्रवार की रात को मौका पाकर युवती किसी तरह सोहन के चुंगल से निकलकर उसावां थाने पहुंच गई।

उसने सोहन पर अपने भाइयों और पूर्व प्रधान की मदद से जबरन शादी करने और कमरे में बंधकर बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।

पुलिस ने युवती की शिकायत पर चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपित सोहन व उसके भाई नाहर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। जबकि जाहर सिंह व पूर्व प्रधान कल्याण फरार है। उनकी तलाश में टीम लगी हुई है।

एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव ने शनिवार को यह बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दो लोगों की गिरफ्तारी की गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। युवती का मेडिकल कराते हुए फरार दो आरोपितों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *