ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सड़क की मांग को लेकर रडुवा के ग्रामीणों ने लगाया गोपेश्वर-पोखरी मोटर मार्ग पर जाम

चमोली जिले के पोखरी विकास खंड के चांदनीखाल और रडुवा के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू करने की मांग को लेकर गुरुवार को पोखरी-गोपेश्वर मोटर मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया, जिसे अपराह्न बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के आश्वासन के बाद खोल दिया है।

सुबह से ही इस मार्ग पर वाहन न चलने के कारण क्षेत्रीय जनता को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा है। जिला मुख्यालय गोपेश्वर पहुंचने के लिए लोगों को पोखरी-कर्णप्रयाग होते हुए आवाजाही करनी पड़ी।

ग्राम प्रधान प्रदीप सिंह और अधिवक्ता देवेन्द्र सिंह बत्र्वाल ने बताया कि चांदनीखाल से रडुवा गांव तक के लिए सड़क मार्ग स्वीकृत किया गया है। तीन बार मार्ग की कटिंग के लिए सर्वे के साथ ही टेंडर प्रक्रिया भी हो चुकी है लेकिन वर्तमान तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है। जिससे ग्रामीणों में खासा रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि बीते दो साल से कई बार ग्रामीण इस मामले को तहसील दिवस के साथ ही अन्य मौकों पर उठा चुके हे लेकिन विभाग है कि कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। जिस कारण ग्रामीणों को चक्का जाम के लिए विवश होना पड़ा है।

उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं होता है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव तक सड़क न होने के कारण ग्रामीणों को दो किलोमीटर का पैदल रास्ता तय करना पड़ रहा है। जाम लगने के बाद मौके पर पहुंचे लोनिवि के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार ने ग्रामीणों से वार्ता कर जल्द ही सड़क कटिंग का कार्य शुरू किये जाने का आश्वासन दिया है, वहीं दूसरी ओर नायब तहसीलदार हरीश चंद्र पांडे और थानाध्यक्ष दिलबर कंडारी ने ग्रामीणों से बातचीत कर दस घंटे बाद जाम को खुलवाया।

इस अवसर पर इन्द्र प्रकाश रड़वाल, दिनेश रड़वाल, ग्राम प्रधान रडुवा प्रदीप सिंह, देवेन्द्र बत्र्वाल, बिनीता देवी, दिनेश्वरी देवी, मोहन बत्र्वाल, पुष्कर सिंह बत्र्वाल, तेजपाल भट्ट आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *