ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सीएम बघेल के विनोद वर्मा सहित चारों सलाहकारों ने दिया इस्तीफा

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हार के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है। सीएम बघेल के बाद उनके करीबियों के इस्तीफे के दौर भी शुरू हो गये है। पहले ओएसडी,निज सचिवों को हटाया गया, अब उनके सलाहकारों ने इस्तीफा दे दिया है।

इस्तीफा देने वालों में सीएम बघेल के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा, पंचायत ग्रामीण विकास सलाहकार प्रदीप शर्मा, संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी और मीडिया सलाहकार रूचिर गर्ग शामिल हैं। सभी ने तीन दिन पहले ही इस्तीफा भेज दिया था, जिसे मुख्य सचिव ने सोमवार की देर शाम को मंजूर कर आगे की कार्रवाई के लिए सामान्य प्रशासन विभाग को भेज दिया है।

उल्लेखनीय है कि चारों सलाहकारों के इस्तीफे के बाद राज्य शासन ने एक दिसंबर से उनकी सेवाएं समाप्त करते हुए उनकी सभी सरकारी सुविधाएं वापस ले ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *