ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसूता की मौत, लापरवाही का आरोप

बिल्सी थाना क्षेत्र के बिल्सी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार की रात प्रसूता की इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल के कर्मचारियों पर नॉर्मल डिलीवरी के नाम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। प्रसूता की मौत की खबर मिलते ही बिल्सी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रसूता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी।

बिल्सी थाना क्षेत्र के जरावन गांव के रहने वाले लटूरी की पत्नी रेखा को शनिवार दिन में करीब एक बजे प्रसव पीड़ा होने पर गांव की आशा कार्यकर्त्री उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। यहां तैनात स्टाॅफ व डॉक्टर ने लटूरी के परिजनों से रेखा के नॉर्मल डिलीवरी की बात कही थी। इसको लेकर वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रेखा को भर्ती करे रहे। रेखा की तबीयत शनिवार रात को अचानक ज्यादा बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि रेखा की मौत के बाद अस्पताल कर्मियों ने उन्हें हायर सेंटर ले जाने को कहा। इसके बाद परिजनों ने स्वास्थ्य केंद्र पर हंगामा किया। परिजनों ने बताया कि रेखा के चौथा बच्चा होने वाला था। अगर डॉक्टर ने लापरवाही नहीं की होती तो आज रेखा की जान नहीं जाती। सीएचसी प्रभारी सर्वेश कुमार ने बताया कि मौत के पीछे का क्या कारण है, वह जांच कर रहे हैं। जो भी कर्मचारी या डॉक्टर दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर पूरे मामले में पुलिस ने बताया कि प्रसूता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *